बरहरुवा: ईद और महा रामनवमी को लेकर बरहरवा पुलिस का फ्लेग मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
ईद और महा रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की संध्या बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, बरहरवा अंचल अधिकारी अनोज कुमार, बरहरवा बीडीओ सनी कुमार दास एवं बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह सहित दर्जनों सशस्त्र बल के मौजूदगी में फ्लैग मार्च कर थाना क्षेत्र का जायजा लिया है।