सिधवलिया: सुपौली गांव में बाइक के धक्के से बच्चा हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में बाइक के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी इसी दौरान एक तेज रफ्तार से अनियंत्रित बाइक ने बच्चा को जोरदार टक्कर मार दिया।