सिंगरौली: कलेक्ट्रेट के पास अपनी मांगों को लेकर ओबी कंपनियों के श्रमिकों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी
कलेक्ट्रेट के समीप बीते 6 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की प्रशासन ने सुध नहीं ली है जिसका परिणाम है कि सातवें दिन भी उनका धरना जारी रहा एटक से संबंध श्रमिक संगठन ऊर्जांचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय नामदेव ने कहा कि परियोजनाओं और जिला प्रशासन के निर्देश पर भी ओबी कंपनी सिक्कल के श्रमिकों को कलिंगा और कंडोई कंपनी काम नहीं दे रही है जबकि सिक्कल कंपनी के काम समाप्त होने पर इन्हीं दोनों कंपनियों को इन मजदूरों का नियोजन करने की जिम्मेदारी है।