पटियाली: पटियाली में बजरुद्दीन शाह बाबा की दरगाह पर मुकाबला-ए-कव्वाली, जायरीनों ने लिया भरपूर आनंद
पटियाली कस्बा स्थित बजरुद्दीन शाह बाबा की दरगाह पर उर्स के मौके पर मंगलवार रात भव्य कव्वाली मुकाबला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हाजी रसूल अहमद, इस्लाम नबी व ईकान अहमद ने किया। दिलबर मेराज साबरी ने नाते पाक से शुरुआत की, जिसके बाद मीना नाज संग शानदार मुकाबला हुआ। कव्वालियों पर जायरीन रातभर झूमते रहे। उर्स में चादरपोशी व मन्नतें मांगी गईं।