अतरी: सारसु गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल
Atri, Gaya | May 12, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के सारसु गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए।घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा अतरी थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि सारसु गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है।