#अलीगढ़। थाना जवां क्षेत्र के बरौली बाजार में दिनदहाड़े एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना की CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फुटेज में आरोपी के कथित तौर पर अश्लील हरकत करते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद धारा 151 के तहत चालान किया और कुछ घंटे बाद छोड़ दिया। इस कार्रवाई से परिजनों में नाराजगी है। परिवार ने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Aligarh #AligarhNews #JawanPolice #ViralCCTV #BreakingNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Oct 15, 2026