डीवीसी, बीटीपीएस के बिरसा मुंडा भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में सतर्कता विभाग के तत्वावधान में निगम कर्मियों के लिए निबंध लेखन एवं सतर्कता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। पूरा सभागार सतर्कता और ईमानदारी के संकल्प से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना सतर्कता अधिकारी श्री उज्ज्वल विश्वास ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत करते हुए इस वर्ष के सतर्कता थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' पर सारगर्भित प्रकाश डाला और कहा कि निवारक सतर्कता ही सुशासन की पहली सीढ़ी है।
विचारों ने पकड़ी कलम की धार
सबसे पहले आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय था - 'निवारक सतर्कता एवं सुशासन'। निर्धारित विषय पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचारों को बेबाकी से कागज पर उतारा। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य श्री दीनानाथ शर्मा, सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) और मो. शाहिद इकराम, सहायक ग्रेड-I ने पर्यवेक्षक के रूप में पूरी निष्पक्षता से अपनी भूमिका निभाई।