स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान - 2026 का शुभारंभ माननीय विधायक (बबलू मंडल),अध्यक्ष, जिला परिषद खगड़िया एवं उप विकास आयुक्त, खगड़िया के द्वारा सफ़ाई अभियान में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया। साथ ही स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवम् रैली में भाग लिया गया।जीविका दीदी के द्वारा रंगोली भी बनाया गया।
'स्वच्छता में सहभाग ; स्वच्छ भारत, विकसित भारत' के संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन खगड़िया, अपर समाहर्ता,निदेशक DRDA खगड़िया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांख्यिकी पदाधिकारी, DPM जीविका, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर परिषद, जिला समन्वयक, जिला
सलाहकार MLE & MIS, विद्यालय के बच्चें,ANM, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।
Khagaria, Bihar | Sep 17, 2026