बाढ़ पश्चात् सावधानियों को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार बाढ़ के पश्चात् आमजन को संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं अन्य जोखिमों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मटिहानी घाट के समीप के मोहल्लों एवं दुकानदारों के साथ संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल के दौरान बाढ़ के बाद बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी उपायों तथा संभावित जलजनित एवं अन्य बीमारियों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
विशेष रूप से बच्चों को बाढ़ के पानी, गहरे गड्ढों, नदियों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास अकेले न जाने देने तथा उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की गई, ताकि बाढ़ के पश्चात् डूबने जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Khagaria, Bihar | Sep 17, 2026