#कार्यवाहक तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित खरीद दियारा क्षेत्र का किया निरीक्षण
बलिया। कार्यवाहक तहसीलदार सिकंदरपुर रौशन सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित खरीद दियारा क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में जलस्तर और आवागमन की स्थिति की भी जानकारी ली तथा ग्रामीणों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।