बिछिया: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पार!
बम्हनी थाना के ग्राम घटिया में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए lजानकारी अनुसार मकान मालिक जानकी बाई सामाजिक कार्यक्रम में गांव से बाहर गई थी l यहां चोर घर मे घुसे और बिस्तर पेटी दीवान को तहस-नस कर दिया l पांच सौ मीटर दूर पहाड़ी में खाली पेटी पुलिस को मिली l 19, मई मंगलवाऱ 1 बजे पुलिस से इसकी जानकारी ली l