बागीदौरा: दीपावली की खरीदारी को लेकर कलिंजरा बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, अव्यवस्था के कारण लगा वाहनों का जाम
दीपावली पर्व को लेकर कलिंजरा बस स्टैंड पर बाजारों में आज शनिवार दोपहर 1बजे रौनक देखने को मिली। त्योहार की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचे, जिससे बाजार में दिनभर खासी भीड़ रही। वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित नजर आई। सड़कों के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन और जगह-जगह लगी लारियों के कारण आवागमन बाधित होता रहा।