बारां: निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर 20 फरवरी को, संयोजक नियुक्ति को लेकर अस्पताल रोड पर एक निजी स्कूल में बैठक हुई
Baran, Baran | Feb 8, 2026 स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति, बारां चेरिटेबल के तत्वावधान में 20 फरवरी को एक निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक हुई।