धौंतरी: ग्राम उडरी में भव्य रामलीला, भगवान जाख देवता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों ने मांगी खुशहाली
उत्तरकाशी के गाजण पट्टी के ग्राम उडरी में देर रात भव्य रामलीला का आयोजन हुआ जहां जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भगवान जाख देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन कर गांव में खुशहाली की कामना की गई।