सिंगरौली: देवरी मुख्य मार्ग पर घर के बाहर खड़ी आई 20 कार में अचानक लगी आग, कार जलकर हुयी खाक
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के खुटार चौकी के देवरी गांव में घर के बाहर खड़ी एक आई-20 कार में आग लग गयी। हालांकि आग लगने की सूचना खुद पुलिस कर्मियों ने वाहन स्वामी के परिजनों को दी। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया।पूरा मामला देवरी गांव का है जहां लवकुश दुबे के घर के बाहर खड़ी आई 20 कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस ने इस मामले पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।