बाइक में लगाया ट्रेन जैसा हॉर्न, यातायात पुलिस ने पकड़ी पल्सर, अब कार्रवाई पर नजर!
मुरैना में बाइक पर ट्रेन जैसी आवाज वाला हॉर्न लगाने का मामला सामने आया है। यातायात पुलिस ने जीवाजीगंज इलाके से एक पल्सर बाइक को पकड़ा, जिसमें ट्रेन जैसा हॉर्न लगा हुआ मिला। पुलिस ने बाइक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि बाइक को छुड़ाने के लिए कुछ पुलिस अधिकारी सिफारिश लगाने में जुटे हैं। हालांकि, इस सिफारिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यातायात पुलिस नियमों के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या सिफारिश के दबाव में कोई राहत दी जाएगी?
फिलहाल सबकी नजर यातायात पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। देखना होगा कि बाइक का कितने रुपये का चालान काटा जाता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कदम उठाती है।
जनता पूछ रही है—नियम सबके लिए बराबर हैं, तो कार्रवाई में भी समानता दिखेगी या नहीं?
SP Morena #मुरैना #NewsUpdate