सारठ: चितरा मार्ग पर ओझाडीह-गंडा के पास, सड़क पर पानी व गड्ढों से 3 टोटो पलटे, सवारी व चालक घायल, राशन बर्बाद
Sarath, Deoghar | Jul 31, 2026 सारठ-चितरा मार्ग पर ओझाडीह गंडा के पास शुक्रवार शाम 5 बजे सड़क पर बरसात का पानी जमा रहने से एक एक करके 3 टोटो पलट गया और टोटो सवार घायल हो गए। बताया कि पानी जमा रहने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो रहा है, घटनाएं घट रही है। वहीं एक टोटो सवार महिला व एक टोटो चालक घायल हो गया, एक टोटो में लदा राशन बर्बाद हो गया। कई लोगों ने MLA व डीसी से स्थाई समाधान की मांग की है