मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मवैया के पास नर्सरी से लौट रही वृद्धा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्धा गंभीर रूप से घायल
बताते चलें बुधवार की शाम 6:00 बजे चील थाना क्षेत्र के विष्णु पट्टी गांव निवासिनी 60 वर्षीय वृद्धा प्रभावती देवी नर्सरी पर काम करके अपने घर विष्णु पट्टी आ रही थी। तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी है।