अशोक नगर: शहर के बड़े ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन चालक ने मारी जोरदार टक्कर घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर शहर के बड़े ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नया बस स्टैंड निवासी दीपक पुत्र रमेश कडेरे उम्र 21 वर्ष एवं बालाजी धाम कॉलोनी निवासी दिव्यांश पुत्र प्रदीप शर्मा उम्र 17 वर्ष मंगलवार की रात 11:00 बजे घर से बाजार जा रहे थे।