मुगलसराय: मुगलसराय में जनता दर्शन में विधायक रमेश जायसवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों से की वार्ता
आज शनिवार दोपहर 03 बजे को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने अपने कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।