सरीला: पहरा गांव में यज्ञ के दौरान बच्चों के विवाद के बाद खूनी संघर्ष, दबंगों ने किया जानलेवा हमला, 8 लोग घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना अंतर्गत पहरा गांव स्थित सिद्ध बाबा आश्रम मंदिर में चल रहे यज्ञ के दौरान मंगलवार शाम बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दर्जनभर लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुंचे और यज्ञ समिति के सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।