बांसगांव: बेलीपार क्षेत्र के बरईपार गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग, चार किसानों की फसल जलकर हुई राख
बेलीपार क्षेत्र के बरईपार गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस घटना में चार किसानों की लगभग 2 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग को आगे फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़े नुकसान से बचा गया।