कासगंज: मल्लाहनगर के 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में उपचार के दौरान 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।