बुलंदशहर: थाना अगौता पुलिस ने 02 कुख्यात अपराधियों को 6 माह के लिए जनपद से किया जिला बदर
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) बुलंदशहर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 08.12.2025 को नियमानुसार आदेश की प्रति अभियुक्त को प्राप्त करा कर जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया। अभियुक्तगण निर्धारित अवधि के अंदर अगर जनपद की सीमा में प्रवेश करते हैं तो इनके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जानकारी सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे दी गई।