बुलंदशहर: रिटायर्ड फौजी से साइबर ठग ने एयरपोर्ट पर फंसी परिचित बताकर ₹1.5 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर में साइबर जालसाजों ने एक रिटायर्ड सैनिक को एयरपोर्ट पर फंसी महिला का बहाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना सिविल लाइन और देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को उसकी परिचित महिला का सहयोगी बताया और शुल्क जमा करने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।