खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने चोरी की 01 मोटरसाइकिल और बेचने से प्राप्त ₹1600 बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल व चोरी की मोटरसाइकिल बेचने से प्राप्त 16 सौ रुपए के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान बबलू उर्फ मोहम्मद शाहिद पुत्र स्वर्गीय लुकमान अंसारी निवासी भैसहियां थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल नहीं शनिवार 5:00 बजे दी।