बक्सर: फर्जी शेयर मार्केट वेबसाइट से ठगी मामले में पीड़ित को मिले 3.75 लाख रुपये वापस
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर साइबर थाना ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर हुई साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित के खाते में 3 लाख 75 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध के शिकार लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार मामला 18 मार्च 2024 का है।