पूर्णिया पूर्व: चांदी पंचायत भवन में जमीन संबंधी मामलों के निवारण के लिए शिविर लगा, सदर विधायक हुए मौजूद
पूर्णिया जिला पदाधिकारी के आदेश पर जमीन सम्बंधित मामले का समाधान को लेकर बुधवार को सुबह करीब 11:30बजे चांदी पंचायत भवन में शिविर लगाया गया।मौके पर राजस्व कर्मचारी अनितल कुमार, शशि कुमार व सुषमा कुमारी आदि मौजूद थे।मौके पर पहुँचे सदर विधायक विजय खेमका ने राजस्व कर्मचारी को कई तरह के दिशा निर्देश दिए।