पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर रखी सरिया से डेएमयू ट्रेन रुकी, बड़ा हादसा टला
कटिहार जोगबनी रेल खंड पर रानीपतरा रेलवे स्टेशन से 900 मीटर दूरी पर मंगलवार को रात्रि करीब 7:15 बजे कटिहार से जोगबनी जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार होते हुए बाल बाल बच गयी।वहीं चालक की सूझ बूझ से बरी घटना होने से टल गई।बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा रेल पटरी पर सरिया रख दिया गया था।घटना के बाद रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गयी।