पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस चालकों का प्रदर्शन, 4 महीने से वेतन नहीं मिला
पूर्णिया में 4 महीने से वेतन न मिलने से जिले के सभी 160 नाराज एंबुलेंस एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन भुगतान में देरी से नाराज एंबुलेंस चालकों ने मेडकिल कॉलेज पूर्णिया में मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने GMCH प्रबंधन पर वेतन भुगतान में लेटलतीफी का आरोप लगाया।