पूर्णिया पूर्व: पोखरिया काली मंदिर में काली पूजा मेले की तैयारी शुरू, कमेटी के सदस्य जुटे
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सार्वजिनक काली मंदिर पकड़िया पोखरिया में सोमवार सुबह 10 बजे से काली पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारी में कमिटी के सदस्य जुट गये हैं।जिसको लेकर भव्य पंडाल बनवाया जा रहा है।वहीं जानकारी देते हुए पूजा कमिटी के कोषाध्यक्ष मंगल महलदार ने बताया कि काली पूजा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जायेगा।