बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना बिलासपुर का किया औचक निरीक्षण
शनिवार को दोपहर तीन बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार और हवालात का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर