राजस्थान में नौतपा का असर बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 30 मई से चित्तौड़गढ़ में मौसम बदल सकता है और जून के पहले सप्ताह तक आंधी-बारिश हो सकती है। फिलहाल दो-तीन दिन और मुश्किल रहेंगे।