रामपुर: गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Rampur, Rampur | Aug 16, 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर के ग्राम बरहाल गंज निवासी भोनू कुमार पंजाब के लुधियाना में दूध की डेयरी पर काम करते थे। गोरखपुर से लुधियाना ट्रेन से जा रहे थे। शनिवार को सुबह सात बजे रामपुर में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।