धमतरी: धमतरी के गाडा पारा का नाम बदला, अब होगा 'सुबन पारा'
धमतरी नगर निगम ने गाडा पारा वार्ड का नाम बदलकर 'सुबन पारा' रखने का फैसला किया है। नाम परिवर्तन वार्डवासियों की मांग के कारण किया गया है। महापौर रामू रोहरा ने इस नई पहचान को क्षेत्र के विकास और जनभावनाओं के सम्मान से जोड़ा है।