#SSPAzh डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में-
#जनपद_आजमगढ़।
🔹 ऑपरेशन नई किरण के तहत 02 बिखरे परिवार को पुनः मिलाया गया ।
🔹 परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में 06 प्रकरणों की सुनवाई, 02 प्रकरण का सफल निस्तारण ।
#SSPAzh डॉ अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.06.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/ऑपरेशन नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 02 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। विस्तृत काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत 02 प्रकरण में विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराते हुए समझौता कराया गया तथा परिवार को पुनः एकजुट किया गया ।
प्रथम प्रकरण आवेदिका के पति द्वारा अपने माता-पिता के बहकावे में आकर आवेदिका से साथ मार-पीट कर जान से मारने की धमकी देना व द्वितीय प्रकरण आवेदिका के पति व ससुराल वालों द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से आवेदिका को प्रताड़ित करना तथा बाल घसीटकर घर से भगा देना प्रार्थना पत्र में अंकित था ।
उक्त प्रकरणों में काउंसलरों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के पश्चात आपसी सहमति से समझौता कराया गया ।
ऑपरेशन नई किरण का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ना, वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना तथा पारिवारिक संबंधों में विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना है।
कुल समझौते - 02
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
5 views | Azamgarh, Uttar Pradesh | Jun 15, 2026