बक्सर: जन सुराज के जिला अध्यक्ष ने कहा- बिहार सरकार के 6 माह में 9.85 लाख नौकरियां मिलनी चाहिए थीं
Buxar, Buxar | May 20, 2026 बिहार सरकार ने 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। इसका मतलब था कि प्रतिदिन लगभग 5476 युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। सरकार बनने के 6 महीने बाद तक लगभग 9.85 लाख नौकरियां मिल जानी चाहिए थी, लेकिन आज भी बिहार का युवा बेरोजगारी और पलायन के लिए मजबूर है। उक्त बातें जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा।