कोरबा: घर में छिपाकर रखी गई शराब और 80 लीटर डीजल, बांगो पुलिस की दबिश में खुला अवैध कारोबार
Korba, Korba | Jun 3, 2026 कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांगो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब और डीजल जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा निवासी बसंती मानिकपुरी के घर पर छापेमार कार्रवाई की गई।