शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहरी गांव में बटाई के पैसों को लेकर हुए विवाद में बटाईदार पति-पत्नी द्वारा खेत मालिक महिला की बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।