डिंडौरी: डिंडौरी के विधायक ओमकार मरकाम ने महाविद्यालय करंजिया के भवन का किया लोकार्पण
डिंडोरी जिले के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने शासकीय महाविद्यालय करंजिया के भवन और छात्रावास भवन चौरा दादर का छोटे बच्चों के साथ फीता काट कर लोकार्पण किया । दरअसल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर 3:00 तक सांसद और बीजेपी के जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे जिसके चलते विधायक ओमकार मरकाम ने महाविद्यालय भवन और छात्रावास भवन का लोकार्पण किया ।