👉#14 साल की बेटियों को जरूर लगवाएं सर्वाइकल कैंसर का टीका : नीलम गुप्ता
--#संजय विद्या मंदिर में उड़ान एक उम्मीद संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान,छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की दी जानकारी
शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से संजय विद्या मंदिर में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चियों में होने वाली अन्य बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी बताया और उनसे बचाव के उपाय समझाए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।संस्था अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने भी छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं में होने वाली बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था पिछले वर्ष से ही सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। उस समय सरकारी स्तर पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब सरकार द्वारा टीकाकरण निःशुल्क किए जाने के बाद संस्था जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं को एकत्रित कर शिविर लगाकर टीकाकरण कराने का प्रयास कर रही है। डॉ. संगीता मोहन ने आम लोगों से अपील की कि 14 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं शिक्षिका स्नेहलता मौजूद रहीं।
Neelam Gupta
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 15, 2026