रायसेन: एसडीएम कार्यालय के सामने खुला नाला, दुर्घटना को दे रहा है निमंत्रण
Raisen, Raisen | May 10, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर बना खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नाले पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिनभर इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक असुरक्षा के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब रो