रतनगढ़: पड़िहारा निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, रतनगढ पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ तहसील के गांव पड़िहारा में एक व्यक्ति ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या करली। बुधवार को पुलिस ने बताया कि आज पड़िहारा निवासी 35 वर्षीय सुल्तान पुत्र भंवरलाल खिलेरी ने रिपोर्ट दी है। उनके पिता भँवरलाल पुत्र अन्नाराम खिलेरी ने बीती रात किसी समय घर मे पीछे बने छपरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करली।