भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई तथा भाजपा की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में पुलिस थाना घुमारवीं के बाहर भाजपा का क्रमिक धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में चल रहे इस धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जबकि भाजपा की ओर से दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू करने की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 5, 2026