पीरो: सोहरी से गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, तीन गोली और तीन खोखा बरामद, आरोपी फरार
Piro, Bhojpur | Jul 5, 2026 सोहरी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन जिंदा गोली और तीन खोखा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सोहरी गांव निवासी उमेश शर्मा के पुत्र ध्रुवकेसर शर्मा उर्फ लालू शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही दो अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।