पातेपुर: पातेपुर में जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमकर चले लाठी-डंडे
पातेपुर में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से एक जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे बरसाए जा रहे है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है।वायरल वीडियो मजहराबाद गांव में हुए आपसी विवाद में मारपीट का बताया जा रहा है। घटना में आशा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली ।