जामताड़ा: जामताड़ा में लैंगिक समानता और बाल विवाह रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक दल रवाना
जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले में किशोर-किशोरियों के बीच लैंगिक समानता, शिक्षा व बाल विवाह रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक दलों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दल प्रखंडों के चयनित गांवों और विद्यालयों में जागरूकता फैलाएंगे।