गुन्नौर: नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जुनावई क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, फसल पर संकट
पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जुनावई क्षेत्र के बंझागी, तोतापुर, उदिया नगला, सालिंग की मड़ैया समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गलियों और आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप।