Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

#Gautam #Adani रैला धर्मकांटा के पास निजी हेलीपैड पर उतरे गौतम अडानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ----:----:----:----:----:--...

Singrauli, Singrauli | Jan 25, 2026

MORE NEWS

मध्यप्रदेश /सिंगरौली जिले में पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को मिली बड़ी राहत,मध्यप्रदेश सरकार ने अशोक सिंह परिहार को दिया स्थगन आदेश

मध्यप्रदेश /सिंगरौली जिले में पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को मिली बड़ी राहत,मध्यप्रदेश सरकार ने अशोक सिंह परिहार को दिया स्थगन आदेश

Singrauli, Singrauli | Jun 15, 2026

वरगवां से माड़ा तक बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम

वरगवां से माड़ा तक बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम

Singrauli, Singrauli | Jun 15, 2026

NCL News सिंगरौली–सोनभद्र में विश्वास, विकास और जनकल्याण का सशक्त आधार बन रही एनसीएल की सीएसआर
------:----:----:-----:----:---;-----:----:----:-----:----;----;----;----;----;---
सिंगरौली: स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से सिंगरौली, सोनभद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में सतत एवं समावेशी विकास को निरंतर बढ़ावा दे रही है। 

विशेष रूप से पिछले 12 वर्षों में एनसीएल ने सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वर्ष 2013-14 में सीएसआर व्यय ₹39 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ ₹146 करोड़ हो गया है। विगत 12 वर्षों में एनसीएल ने सिंगरौली परिक्षेत्र में सतत सामाजिक विकास पर ₹1370 करोड़ खर्च कर विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायी है। 

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सिंगरौली, सोनभद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में संचालित कंपनी की सीएसआर पहलें समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्य को साकार कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, स्वच्छ पेयजल, आधारभूत संरचना निर्माण तथा ग्रामीण आजीविका जैसे क्षेत्रों में ये पहलें सिंगरौली परिक्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव ला रही हैं। 

*खनन शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*
एनसीएल अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत सिंगरौली में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग टेक्नोलॉजी को वित्तीय सहयोग प्रदान कर रही है। यह संस्थान क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप माइनिंग इंजीनियरिंग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा। संस्थान का संचालन तकनीकी शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा किया जाएगा।

*दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास का सशक्त केंद्र*
केंद्र एवं राज्य सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लक्ष्यों को साकार करने में एनसीएल द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र  पूरक की भूमिका निभा रही है। इस केंद्र के माध्यम से एनसीएल सिंगरौली, (मध्य प्रदेश), सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) एवं सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का सार्थक प्रयास कर रही है। कंपनी की इस सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 2,000 दिव्यांगजन स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी, आवश्यक परामर्श, कृत्रिम उपकरण एवं अन्य  पुनर्वास सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

!गंभीर/जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए सहारा बनी ‘चरक’ योजना!
एनसीएल ‘चरक – कम्युनिटी हेल्थ: ए रिस्पॉन्सिव एक्शन फॉर कोयलांचल’ सीएसआर पहल के माध्यम से कंपनी की परिचालन परिधि (सिंगरौली परिक्षेत्र) में निवासरत लोग, जो चिह्नित गंभीर/जानलेवा बीमारियों जैसे- कैंसर, टीबी, एचआईवी, हृदय रोग, किडनी प्रत्यारोपण जैसे रोगों ग्रस्त हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रही है। अभी तक कुल ₹8.50 करोड़ के प्रावधान के साथ संचालित इस परियोजना के अंतर्गत जीवन-घातक बीमारियों से पीड़ित 13 मरीजों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

!हरित सीएसआर के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन!
एनसीएल ने हरित सीएसआर पहलों के माध्यम से स्थानीय परिक्षेत्र की गोपद और मयार नदियों के कैचमेंट क्षेत्र की सफाई, चेक डैम और परकोलेशन डैम निर्माण जैसी गतिविधियों पर 9.53 करोड़ रुपये व्यय कर जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस परियोजना से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ाने और मिट्टी कटाव रोकने में सहायता मिली है।

!सीएसआर पहल ‘कौशल’ के माध्यम से रोजगार सृजन!
सिंगरौली के आईटीआई वैढ़न तथा सोनभद्र के आईटीआई दुद्धी के विकास पर एनसीएल ने 3.86 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के माध्यम से 1,350 से अधिक युवाओं, महिलाओं और परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। 

!आदिवासी बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा!
सोनभद्र स्थित सेवा कुंज आश्रम, चपकी में एनसीएल द्वारा किए गए समग्र विकास कार्यों से लगभग 300 आदिवासी एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत ऑडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स और तीरंदाजी प्रशिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं।

!नन्हा-सा-दिल-एनसीएल’ से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिल रहा जिंदगी का उपहार!
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु संचालित ‘नन्हा-सा-दिल-एनसीएल’ परियोजना के तहत सिंगरौली, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में 38,000 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। अब तक 240 बच्चों की निःशुल्क हृदय शल्य चिकित्सा कराई जा चुकी है। 

!‘स्मॉल होल्डर्स पोल्ट्री परियोजना’ से स्थानीय महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर!

एनसीएल की ‘स्मॉल होल्डर्स पोल्ट्री परियोजना’ आदिवासी परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से अब तक 1,050 आदिवासी परिवार लाभान्वित हुए हैं और बैकवर्ड लिंकेज से 1,500 अतिरिक्त परिवारों को निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।

!चितरंगी में 10 हजार से अधिक घरों का विद्युतीकरण!
एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत, चितरंगी ब्लॉक में 10,253 घरों का विद्युतीकरण किया गया है,, जिससे लगभग 40,000 लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

NCL News सिंगरौली–सोनभद्र में विश्वास, विकास और जनकल्याण का सशक्त आधार बन रही एनसीएल की सीएसआर ------:----:----:-----:----:---;-----:----:----:-----:----;----;----;----;----;--- सिंगरौली: स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से सिंगरौली, सोनभद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में सतत एवं समावेशी विकास को निरंतर बढ़ावा दे रही है। विशेष रूप से पिछले 12 वर्षों में एनसीएल ने सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वर्ष 2013-14 में सीएसआर व्यय ₹39 करोड़ था, जो वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ ₹146 करोड़ हो गया है। विगत 12 वर्षों में एनसीएल ने सिंगरौली परिक्षेत्र में सतत सामाजिक विकास पर ₹1370 करोड़ खर्च कर विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायी है। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सिंगरौली, सोनभद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में संचालित कंपनी की सीएसआर पहलें समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्य को साकार कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, स्वच्छ पेयजल, आधारभूत संरचना निर्माण तथा ग्रामीण आजीविका जैसे क्षेत्रों में ये पहलें सिंगरौली परिक्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव ला रही हैं। *खनन शिक्षा को मिलेगा नया आयाम* एनसीएल अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत सिंगरौली में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग टेक्नोलॉजी को वित्तीय सहयोग प्रदान कर रही है। यह संस्थान क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप माइनिंग इंजीनियरिंग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा। संस्थान का संचालन तकनीकी शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा किया जाएगा। *दिव्यांगजनों के लिए पुनर्वास का सशक्त केंद्र* केंद्र एवं राज्य सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लक्ष्यों को साकार करने में एनसीएल द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पूरक की भूमिका निभा रही है। इस केंद्र के माध्यम से एनसीएल सिंगरौली, (मध्य प्रदेश), सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) एवं सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का सार्थक प्रयास कर रही है। कंपनी की इस सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 2,000 दिव्यांगजन स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी, आवश्यक परामर्श, कृत्रिम उपकरण एवं अन्य पुनर्वास सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। !गंभीर/जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए सहारा बनी ‘चरक’ योजना! एनसीएल ‘चरक – कम्युनिटी हेल्थ: ए रिस्पॉन्सिव एक्शन फॉर कोयलांचल’ सीएसआर पहल के माध्यम से कंपनी की परिचालन परिधि (सिंगरौली परिक्षेत्र) में निवासरत लोग, जो चिह्नित गंभीर/जानलेवा बीमारियों जैसे- कैंसर, टीबी, एचआईवी, हृदय रोग, किडनी प्रत्यारोपण जैसे रोगों ग्रस्त हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रही है। अभी तक कुल ₹8.50 करोड़ के प्रावधान के साथ संचालित इस परियोजना के अंतर्गत जीवन-घातक बीमारियों से पीड़ित 13 मरीजों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। !हरित सीएसआर के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन! एनसीएल ने हरित सीएसआर पहलों के माध्यम से स्थानीय परिक्षेत्र की गोपद और मयार नदियों के कैचमेंट क्षेत्र की सफाई, चेक डैम और परकोलेशन डैम निर्माण जैसी गतिविधियों पर 9.53 करोड़ रुपये व्यय कर जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस परियोजना से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ाने और मिट्टी कटाव रोकने में सहायता मिली है। !सीएसआर पहल ‘कौशल’ के माध्यम से रोजगार सृजन! सिंगरौली के आईटीआई वैढ़न तथा सोनभद्र के आईटीआई दुद्धी के विकास पर एनसीएल ने 3.86 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के माध्यम से 1,350 से अधिक युवाओं, महिलाओं और परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। !आदिवासी बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा! सोनभद्र स्थित सेवा कुंज आश्रम, चपकी में एनसीएल द्वारा किए गए समग्र विकास कार्यों से लगभग 300 आदिवासी एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत ऑडिटोरियम, इंडोर स्पोर्ट्स और तीरंदाजी प्रशिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। !नन्हा-सा-दिल-एनसीएल’ से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिल रहा जिंदगी का उपहार! जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु संचालित ‘नन्हा-सा-दिल-एनसीएल’ परियोजना के तहत सिंगरौली, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में 38,000 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। अब तक 240 बच्चों की निःशुल्क हृदय शल्य चिकित्सा कराई जा चुकी है। !‘स्मॉल होल्डर्स पोल्ट्री परियोजना’ से स्थानीय महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर! एनसीएल की ‘स्मॉल होल्डर्स पोल्ट्री परियोजना’ आदिवासी परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से अब तक 1,050 आदिवासी परिवार लाभान्वित हुए हैं और बैकवर्ड लिंकेज से 1,500 अतिरिक्त परिवारों को निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। !चितरंगी में 10 हजार से अधिक घरों का विद्युतीकरण! एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत, चितरंगी ब्लॉक में 10,253 घरों का विद्युतीकरण किया गया है,, जिससे लगभग 40,000 लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

Singrauli, Singrauli | Jun 14, 2026

*सिरगुड़ी में 4.78 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन विद्युत उपकेंद्र, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ*

 क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगरौली जिले के बरगवां वितरण केंद्र अंतर्गत सिरगुड़ी में नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री आदरणीया श्रीमती राधा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

लगभग 4 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 14 ग्रामों के लगभग 7,850 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत 8.85 किलोमीटर लंबी 33 के.व्ही. लाइन, 12.23 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन का निर्माण तथा 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी।

इस उपकेंद्र के शुरू होने से बैरिहवा, धरौहा, अजगढ़, गौरीहवा, खैरधन, सिधार, सिलफोरी, भोस, चकरिया, चुरकी, बड़गढ़, कतरीहार, सकेती एवं बुटवा सहित आसपास के गांवों में वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा तथा फाल्ट की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सकेगी। इससे कृषि, घरेलू एवं स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इस दौरान ग्राम चकरिया में एनसीएल की सीएसआर योजना के तहत पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। यहां 63 केवीए क्षमता के 4 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं तथा 3.19 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन एवं 7.58 किलोमीटर निम्नदाब लाइन का निर्माण किया गया है। इस कार्य से लगभग 88 नए उपभोक्ताओं को विद्युत सुविधा प्राप्त होगी।
इसके साथ ही चकरिया, चुरकी एवं सिलफोरी ग्रामों में सीएसआर योजना के अंतर्गत चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद लगभग 450 परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
Jansampark Madhya Pradesh

*सिरगुड़ी में 4.78 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन विद्युत उपकेंद्र, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ* क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगरौली जिले के बरगवां वितरण केंद्र अंतर्गत सिरगुड़ी में नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री आदरणीया श्रीमती राधा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। लगभग 4 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 14 ग्रामों के लगभग 7,850 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत 8.85 किलोमीटर लंबी 33 के.व्ही. लाइन, 12.23 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन का निर्माण तथा 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। इस उपकेंद्र के शुरू होने से बैरिहवा, धरौहा, अजगढ़, गौरीहवा, खैरधन, सिधार, सिलफोरी, भोस, चकरिया, चुरकी, बड़गढ़, कतरीहार, सकेती एवं बुटवा सहित आसपास के गांवों में वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा तथा फाल्ट की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सकेगी। इससे कृषि, घरेलू एवं स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। इस दौरान ग्राम चकरिया में एनसीएल की सीएसआर योजना के तहत पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। यहां 63 केवीए क्षमता के 4 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं तथा 3.19 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन एवं 7.58 किलोमीटर निम्नदाब लाइन का निर्माण किया गया है। इस कार्य से लगभग 88 नए उपभोक्ताओं को विद्युत सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही चकरिया, चुरकी एवं सिलफोरी ग्रामों में सीएसआर योजना के अंतर्गत चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद लगभग 450 परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। Jansampark Madhya Pradesh

Singrauli, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

#12YearsOfYuvaShakti

#12YearsOfYuvaShakti

Singrauli, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

#Gautam #Adani रैला धर्मकांटा के पास निजी हेलीपैड पर उतरे गौतम अडानी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ----:----:----:----:----:--... - Singrauli News