टीकमगढ़: टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने चलाई ई-ट्राय साइकिल, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए बनेगी सहारा
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आज अपने संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में एलिम्को कानपुर द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक ट्राय मोटर साइकिल का परीक्षण किया। दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह ई-ट्राय साइकिल आधुनिक तकनीक और सहज संचालन का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।